

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान के विकास में किसी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं करती है बल्कि रेल बजट वर्ष 2014 की तुलना में 14 गुणा बढ़ा है रेलवे के काम चल रहे है। उन्होंने जिलों के नाम गिनाते हुए काम बताए। राजस्थान टूरिज्म और धार्मिक स्थलों को बहुत लाभ हो रहा है। महाराणा प्रताप, भामाशाह, पन्नाधाय को भी याद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अलग-अलग सर्किट पर काम कर रही है। श्रीनाथ जी का आशीर्वाद सब पर बना रहे।
बुधवार को नाथद्वारा में आयोजित सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने श्रीनाथजी की जयकारा लगाते हुए कहा कि उदयपुर से शामलाजी हाइवे के सिक्सलेन होने से उदयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर के लोगों को फायदा होगा। मेवाड़ और मारवाड़ के रेल लाइन से जुड़ने से मार्बल, ग्रेनाइट और अन्य व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश की संस्कृति का वाहक है, राजस्थान का जितना विकसित होगा उतना ही देश के विकास को गति मिलेगी। हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम गुजरात से पहले सड़कों को लेकर मुकाबला करते थे लेकिन अब हम आगे है। विशेष तौर से जिला मुख्यालय पर जो काम स्वीकृत है उन पर काम हो, बांसवाड़ा-डूंगरपुर-रतलाम रेल लाइन बने, पिछली बार हमने दो सौ पचास करोड़ रुपए दिए थे लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा।
उन्होंने कहा कि ये काम जरूर होने चाहिए। मेरी बहुत सारी मांगे है कुछ ही मैं यहां बता रहा हूं बाकी आपको पत्र लिखुंगा और लिखता भी रहता हूं। ईआरसी को लेकर मैं फिर कहना चाहता हूं इसको फिर से एक्जामिन कराएं। लोकतंत्र की खासियत है कि कांग्रेस और भाजपा एक मंच पर बैठे है। विचारधारा की लड़ाई मात्र है, देश में प्रेमचारा और भाई बना रहे।