Saturday, 29 August 2026

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर में छोटी खाटू में होगी सभा


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर में छोटी खाटू में होगी सभा


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर जिले के दौरे पर रहेंगी। वे खींवसर, नागौर, जायल, डेगाना, मकराना,डीडवाना,नावां एवं परबतसर विधानसभा क्षेत्र से होकर निकलेंगी।

वे 10 मई को आबूरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेकर जोधपुर एक शादी समारोह में शामिल होगी। 11 मई को सुबह 8 बजे जोधपुर से रवाना होकर करीब साढ़े 9 बजे खरनाल में लोक देवता वीर तेजाजी के दर्शन करेंगी।फिर ताऊसर में श्रीमंत जयप्पा राव सिंधिया स्मारक पर नमन करेंगी।

सवा 12 बजे कालवी गांव पहुंच कर स्व.लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी।इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के छोटी खाटू में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होगी,जिसमें पूरे ज़िले के लोग भाग लेंगे।यहाँ उनका भाषण भी होगा।इसके बाद वे कुचामन सिटी पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व.हरीश कुमावत की शोक सभा में शामिल होंगी।बाद में झोटवाड़ा विधान सभा क्षेत्र के प्रतापपुरा (झोटवाड़ा) जयपुर के लिए रवाना होंगी।



Previous
Next

Related Posts