


ग्रेटर नगर निगम डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर 'द केरला स्टोरी' को राजस्थान में कर मुक्त करने की मांग की है।
ग्रेटर नगर निगम डिप्टी मेयर कर्णावट ने कहा कि केरल में हजारों की संख्या में युवतियां अपने घरों से लापता है, जिनके बारे में यह आशंका है कि वे कट्टरवादी ईस्लामिक आतंकवादी संगठनों के चुंगल में फंस गई है और उनके लिए मजबूरीवश कार्य भी कर रही है।
उन्होंने कहा की द केरला स्टोरी केरल की तीन ऐसी ही युवतियों की कहानी है जो ISIS जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों से चुंगल में फंस जाती है और फिर उन पर किस प्रकार के अमानवीय जुल्म होते है।
ग्रेटर नगर निगम डिप्टी मेयर कर्णावट ने कहा कि यह मूवी सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसे देखना अत्यन्त पीड़ाकारी है परंतु इसमें जो भी दिखाया गया है वह भयावह होते हुए भी सच है जिसे अधिकाधिक लोगों को देखना और जानना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि आतंकवादी संगठनों की सच्चाई से रूबरू होने के लिए वे किस प्रकार नोजवानों का ब्रेनवॉश कर, नशे का आदि बनाकर अपने कुकृत्यों में शामिल करते हैं।
उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकार ने इसे पहले ही कर मुक्त कर दिया है व बहुत सी सरकारें कर मुक्त करने की प्रक्रिया में है। राजस्थान सरकार को भी इस दिशा में कदम उठाकर फिल्म को कर मुक्त करना चाहिए ताकि आतंकवादी संगठनों के नापाक इरादों को अधिकाधिक लोग देख व समझ सकें।