Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी का उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर गहलोत और डोटासरा ने किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से राहुल पहुंचे माउंट आबू, कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप हुए शामिल


राहुल गांधी का उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर गहलोत और डोटासरा ने किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से राहुल पहुंचे माउंट आबू, कांग्रेस के  सर्वोदय संगम कैंप हुए शामिल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को रूटिंग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे । जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया। 

राहुल गांधी यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से माउंट आबू के लिए रवाना हो गए।  जहां वे कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप में  शामिल हो रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस के प्रशिक्षण सेल के माध्यम से 10 दिन का यह विशेष कैंप आयोजित किया है। इस कैंप में कांग्रेस के 45 डेलिकेट हिस्सा ले रहे हैं इसमें 5 डेलीगेट राजस्थान के भी शामिल है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में गांधीवाद और कांग्रेस विचारधारा पर मंथन किया जाएगा और उन्हें कांग्रेस की रीति नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी । 



Previous
Next

Related Posts