


वार्ड 62 स्थित सोफिया कॉलेज परिसर में रविवार को मतदाता पहचान पत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 319 नवीन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए गए।
पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि कुछ माह पहले नए मतदाताओं ने पहचान पत्र बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारी के समक्ष आवेदन किया था। शिविर में निर्वाचन विभाग पर्यवेक्षक संतराम, बुथ अधिकारी मोहन गुर्जर , इन्द्रचन्द्र जोधावत, राजेश शर्मा, धारा सिहं प्रभु गुर्जर, फिरोज खान, बिशन सिहं शेखावत आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नवीन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर सिस्टर कैराँल, उमेश टांक , मोहित चौहान, दीपक खोरवाल, प्रशांत ,मुकेश खीची सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।