Saturday, 29 August 2026

एमपी के सीएम सिंह का धाकड़ मतदाताओं के वोट बैंक साधने की कोशिश,कहा- एमपी की प्रगति और विकास हुआ भाजपा सरकार आने से


एमपी के सीएम सिंह का धाकड़ मतदाताओं के वोट बैंक साधने की कोशिश,कहा- एमपी की प्रगति और विकास हुआ भाजपा सरकार आने से

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  का टोंक जिले के मांडकला में अखिल भारतीय धाकड़ महासभा की तरफ से आयोजित श्रीधरणीधर भगवान के 11करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचना न सिर्फ सामाजिक दृष्टि बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।क्योंकि टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र व हाड़ौती इलाके से जुड़े विधानसभा क्षेत्रो में धाकड़ समाज के मतदाताओं की अच्छी -खासी तादात है।मांडकला में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश  सरकार की उपलब्धियां तो गिनाई साथ ही साफ शब्दों में कहा कि यह सब हुआ मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से।




एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का मांडकला कार्यक्रम जिसमे न सिर्फ टोंक जिले बल्कि हाड़ौती सहित प्रदेश भर व देश के विभिन्न  हिस्सों से पहुंचे धाकड़ समाज के लोगो को भाजपा वोट बैंक के रूप में साधने की महत्वपूर्ण कोशिश थी। जिन्होंने अपने भाषण में न सिर्फ अपनी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की जिन्होंने शब्दो के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बनी पहचान का श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया।

उन्होंने कहा है कि  धाकड़ समाज वीरों व कर्मवीरों का संगम है। यह समाज बड़ी ईमानदारी व मेहनत से सभी काम करता है। उन्होंने धाकड़ समाज के बाहुल्य इलाके टोंक जिले की उनियारा-देवली विधानसभा क्षेत्र सहित हाड़ौती क्षेत्र के मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करने से भी नही चूके इतना ही नही उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि यह सब हुआ है भाजपा की सरकार आने से।

उन्होंने अपनी भाजपा सरकार के कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश प्रगति व विकास की तरफ बढ़ रहा है यह सब हुआ भाजपा की सरकार के कारण जनता का हमें आशीर्वाद मिला तो हमने बिजली उत्पादन हो या शिक्षा अथवा महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ शुरू की।मध्यप्रदेश की भाजपा शासित सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धाकड़ समाज मे प्रतिभाओं की कोई कमी नही है सिर्फ जरूरत है तो उनकी योग्यता व प्रतिभा को दिशा देने की।यह काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है जिससे सभी समाज के बच्चे निरन्तर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है।

मुख्यमन्त्री चौहान मिनी पुष्कर के रूप में विख्यात टोंक जिले के मांडकला में सोमवार को धाकड़ समाज के नवनिर्मित धरणी धर मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कहा कि यह मंदिर सिर्फ पत्थरो से ही निर्मित नही है बल्कि इसमें समाज के लोगो की भक्तिऔर श्रद्धा  लगी है। उन्होंने धाकड़ समाज की तरफ से किए गए सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि धाकड़ समाज निरन्तर विकास की तरफ बढ़े क्योंकि यदि समाज आगे बढ़ेगा तो निश्चित ही देश भी प्रगति की तरफ बढेगा।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत का दुनिया मे डंका बज रहा है।भारत अत्यंत प्राचीन देश है यहां की धर्म व संस्कृति ने दुनिया को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रीधरणी धर मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला सहित सभी लोगो को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति अतिथि देवो भव की है और मेहमान भगवान होता है। आप सभी का महाकाल की नगरी उज्जैन में स्वागत है आप दर्शन करके धर्म लाभ प्राप्त जरूर करें।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि धाकड़ समाज की गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में समाज सेवा,समर्पण व निष्ठा से सेवा कार्य के लिए अपनी अलग पहचान है।उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने में धाकड़ समाज महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Previous
Next

Related Posts