Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस नेता रामसिंह कस्वा ने भाजपा के विधायक मदन दिलावर और नेता मणिकांत के खिलाफ मलिकार्जुन खरगे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कराई एफआईआर


कांग्रेस नेता रामसिंह कस्वा ने भाजपा के विधायक मदन दिलावर और नेता मणिकांत के खिलाफ मलिकार्जुन खरगे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कराई एफआईआर

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रभारी सचिव रामसिंह कस्वां ने कर्नाटक के चित्रकूट में भाजपा नेता के बयान को सोशल मीडिया पर सुनाने के बाद संजय सर्किल पुलिस थाने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मलिकार्जुन खरगे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा नेता मणिकांत और विधायक मदन दिलावर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है।

कांग्रेस मुख्यालय के प्रभारी सचिव रामसिंह कस्वां ने  एफआईआर की शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया पर देखा कि मणिकांत राठौड़ बोल रहे हैं कि कोई मल्लिकार्जुन खड़गे का नंबर दे दे तो है उसे उसके परिवार को जान से मरवा देंगे। 

भाजपा विधायक मदन दिलावर ने किसी सभा में बोला कि  मलिकार्जुन खरगे साहब 80 की हो चुके हैं। भगवान उन्हें किसी भी समय अपने पास बुला सकता है। भाजपा नेताओं के दोनों बयानों के आधार पर रामसिंह कस्वां ने शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने भी उनकी शिकायत पर 504,505,506,302,120बी धाराओं में दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम दोनों ही भाजपा नेता द्वारा दिए गए बयानों की जांच कर रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए दोनों नेताओं को बुलाया जाएगा। मामला विधायक का होने के कारण जांच सीआईडी सीबी को देने की बात कही जा रही है।



Previous
Next

Related Posts