Saturday, 29 August 2026

असम पुलिस ने 105 करोड़ के घोटाले में फरार निलंबित महिला आईएएस सहित तीन को किया गिरफ्तार,सीजेएम कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड


असम पुलिस ने 105 करोड़ के घोटाले में फरार निलंबित  महिला आईएएस सहित तीन को किया गिरफ्तार,सीजेएम कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड

असम की स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी)में वर्ष 2017 से 2020 के बीच में105 करोड़ का घोटाला कर फरार हुई आईएएस निलंबित महिला अधिकारी सेवाली देवी शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश कर रिमांड प्राप्त किया। असम की विशेष पुलिस निलंबित आईएएस अधिकारी सहित तीनों को लेकर रवाना हो गई। वहां पर इस मामले में पूछताछ की जाएगी।
असम विजिलेंस स्पेशल टीम के इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह के नेतृत्व में अजमेर पहुंची थी। इसके बाद  असम पुलिस ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी और सोमवार सुबह जयपुर रोड स्थित होटल क्रॉसलैंड से  निलंबित महिला आईएएस सेवाली देवी, अजीत पाल सिंह और राहुल आमीन को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान वहां पर पुलिस को निलंबित महिला आईएएस की नौकरानी को भी हिरासत में लिया गया तीनों आरोपी फरारी काटने के लिए अजमेर पहुंचे थे। 

निलंबित महिला आईएएस अधिकारी ने जब एससीईआरटी के एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर रही थी तब उन्होंने सरकार की सहमति के बिना पांच अकाउंट खुलवाए थे और उन पर कथित रूप से 100 करोड़ से अधिक घोटाले किए। इस घोटाले में उनके दामाद भी शामिल है जो एक कांट्रेक्टर है आईएएस अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बिना कोई वर्क आर्डर दिखाएं 105 करोड़ रुपए निकाल लिए थे।


Previous
Next

Related Posts