Saturday, 29 August 2026

बहलोल में मिग-21 क्रैश, तीन लोगों की मौत पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान


बहलोल में  मिग-21 क्रैश, तीन लोगों की मौत पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक मिग 21 क्रैश हो गया। इस जेट से भारतीय वायुसेना के पायलट राहुल अरोड़ा सही समय पर पैराशूट से बाहर आ गए। हालांकि इस दुर्घटना में हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान बशोकौर सिख, बंतो पत्नी लाल सिंह राय सिख, लीला देवी के रूप में हुई है।
भारतीय वायुसेना के पायलट ने बेहद सूझबुझ दिखाते हुए गांव के बाहर विमान ले गया। अन्यथ यह बड़ा हादसा हो सकता था। जिस घर पर यह मिग 21 विमान गिरा है। उमसें बच्चे बाहर खेल रहे थे। ऐसे में उनमें से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पशु भी घटना के स्थल से दूर थे।
पैराशूट से कूदे पायलट को छांव देकर उसके हाथों पैरों की मालिश शुरू कर दी गई। वहीं कुछ लोग जिस घर पर विमान गिरा उसमें लगी आग को बुझाने में लग गए। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी दमकल, एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति काबू में की।




    Previous
    Next

    Related Posts