


पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि जो समाज शिक्षित, सशक्त है उसकी कोई राजनीतिक दल उपेक्षा नही कर सकता।उन्होंने कहा कि माली समाज को संगठित होना पड़ेगा।सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की बुराई नही करें क्योंकि चुनाव जीतने के लिए छत्तीस कोमो का सहयोग जरूरी है।
अपने भाषण की शुरुआत में शेर,विषधर सर्प का उदाहरण देते हुए कहा कि इनकी बलि नही दी जाती क्योंकि ये सशक्त है।उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा,आर्थिक दृष्टि से मजबूत होने के साथ ही राजनीतिक ताकत भी जरूरी है।
पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में 21फीसदी तथा केंद्र में 27फीसदी ओबीसी को आरक्षण का प्रावधान है।उन्होंने कहा कि ओबीसी में छोटी-छोटी जातियों को अलग से आरक्षण मिलें इसके लिए सरकार आर्थिक व सामाजिक रिपोर्ट मांग रही है जिसमे सभी सहयोग देंवे।उन्होंने सावित्री फुले को भारत रत्न नही मिल पाया इनको नही मिलना नाइंसाफी है।
राज्य के पूर्व कृषि मन्त्री प्रभुलाल सैनी ने रविवार को महात्मा ज्योतिबा फूले छात्रावास टोंक में जिला माली समाज के तत्वाधान में आयोजित राजनीतिक ,शेक्षणिक,आर्थिक चेतना जिला सम्मेलन महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि माली समाज सभ्य समाज है ।उन्होंने कहा कि माली समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है,गैर संवैधानिक ताकते धन बल से राजनीति गलत दिशा की तरफ ले जा रहे है जिससे सतर्क होना पड़ेगा।
संयोजक कमलेश सिंगोदिया ने कहा कि कोई राजनीतिक पार्टी यह नही समझे कि वह माली समाज को अपने पक्ष में हांक लेंगे।उन्होंने पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी को समाज का कोहिनूर बताते हुए कहा कि उनको भाजपा ने देवली-उनियारा से टिकट दिया तो हमने भाजपा का साथ दिया।लेकिन कभी हिंडोली से कभी अंता सर टिकट दिया,टिकट कहीं से दे क्योंकि वह प्रदेश नेता है लेकिन टोंक जिले से भी टिकट चाहिए माली समाज को।
पार्षद राहुल सैनी ने भारतीय सेना में माली समाज की रेजिमेंट बनाने की मांग की।उन्होंने कहा कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से दो सीटें माली समाज को दिए जाने की मांग की।
मंचासीन माली समाज टोंक के जिलाध्यक्ष कैलाश मौरी,नगर पालिका टोडारायसिंह अध्यक्ष सत्यनारायण,पार्षद राहुल सैनी, बद्रीलाल भारती, कैलाश आर्यवीर,छोटेलाल लाल सोलंकी,कमलेश सैनी, भेरूलाल सैनी ,भाजपा अन्य पिछड़ा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सेनी बबलू टैंकर,पुष्कर सेनी आदि वक्ताओं ने कहा किटोंक जिले में माली समाज के एक लाख मतदाताओं की विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी की हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका बताई।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिले की चार में से एक अनुसूचित जाति की रिजर्व सीट निवाई को छोड़ करके तीन विधानसभा सीटों में से एक सीट माली समाज को देने की मांग की है।वक्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों में से जो माली समाज के व्यक्ति को टिकट देगा उस पार्टी को ही माली समाज वोट देगा।
राजनीतिक सम्मेलन में माली समाज मे व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को छोड़ने एवं शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।माली समाज ने राजनीतिक सम्मेलन के जरिए कांग्रेस एवं भाजपा को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया।सम्मेलन से पूर्व विभिन्न माली समाज के मंदिरों व मोहल्लों से कलश यात्रा डीजे सहित बेंडबाजो से महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास पहुंची।