


बीसलपुर बांध में वोटिंग के दौरान एक परिवार के 6 सदस्य सहित सात लोग डूबने लगे। मछुआरों और ग्रामीणों ने 5 लोगों को बचा लिया जबकि 2 लोग डूब गए। डूबने वालों में टोडारायसिंह पंचायत समिति के जूनियर इंजीनियर मोहसिन खान और नाव चालक बद्री गुर्जर शामिल है।
टोडारायसिंह पंचायत समिति के जूनियर इंजीनियर मोहसिन खान परिवार के साथ शनिवार को दोपहर 3:00 बजे बीसलपुर बांध घूमने गए थे। शाम 7:00 बजे बीसलपुर बांध में वोटिंग कर रहे थे तभी नाव पलट गई और सभी लोग डूबने लगे । मछुआरों ने 5 लोगों को डूबने से बचा लिया जबकि 2 लापता हो गए । जेईएन मोहसिन खान और नाव चलाने वाले बद्री गुर्जर का पता नहीं लगा। अब तलाश की जा रही है।