


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत शिविरों में लाभार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात उनके चेहरे की खुशी देखती ही बनती है। शनिवार को 9 हजार 154 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। वहीं अब तक शिविरों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के एक लाख 93 हजार 909 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। महंगाई राहत शिवर में अब तक 57 हजार 914 परिवार लाभांवित हुए हैं।
महंगाई राहत शिविरों में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड अब तक मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना 47 हजार 44 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 41 हजार 334 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। साथ ही मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 30 हजार 69, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 14 हजार 865, गैस सिलेण्डर योजना में 8 हजार 115, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 7 हजार 766, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 2 हजार 839, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि में 268 और मनरेगा – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 275 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
मुन्नी बानो ने छह योजनाओं में करवाया रजिस्ट्रेशन
रसूलपुरा निवासी मुन्नी बानो ने राज्य सरकार की दस जन कल्याणकारी याजनों में से छह में रजिस्ट्रेशन करवाया है। प्रमुख रूप से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, अन्नपूर्णा, कामधेनु, बिजली और मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना शामिल है। मुन्नी के पति मुश्ताक ने बताया कि सरकार गरीबों को महंगाई से राहत देने का काम कर नहीं है। सरकार का यह सरहानीय कदम है।
सबको लेना चाहिए योजनाओं का लाभ
राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको लेना चाहिए। रसूलपुरा निवासी अश्कअली मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। इन शिविरों के माध्यम से महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने पांच योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड लिए हैं।
8 और 9 मई को प्रशासन शहरों के संग अभियन शिविर
प्रशासन शहरों के संग अभियान व महंगाई राहत शिवर 8 और 9 मई को चार वार्डों में आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 04 में संतकंवर राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 24 में रेलवे हॉस्पिटल के पीछे रेलवे कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 में सामुदायिक भवन पुलिस लाइन और वार्ड नंबर 44 में सोफिया हिन्दी मीडियम स्कूल भट्टा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
स्थाई कैंप: नगर निगम की ओर से आमजन की सुविधा के लिए शहर में बीस स्थानों पर स्थाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 2 में हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 67 में सुभाष उद्यान के सामने प्राइवेट बस स्टैंड, वार्ड नंबर 15 गांधी भवन के सामने रेलवे स्टेशन पार्किंग में, वार्ड 47 में धोलाभाटा स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 68 में कलेक्ट्रेट परिसर, वार्ड नंबर 62 में जयपुर रोड स्थित टीटी कॉलेज, वार्ड नंबर वार्ड नंबर 31 में चन्द्रवरदायी नगर खेल स्टेडियम, वार्ड नंबर 23 में भगवान गंज पृथ्वीराज नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 38 में आदर्शनगर स्थित गांधी पार्क, वार्ड नंबर 34 में खानपुरा एसटीपी, वार्ड नंबर 34 में जोंसगंज गढ़ी मालियान जानवरों के अस्पताल के पास, वार्ड नंबर 48 में नसीराबाद रोड स्थित सुखाडिया नगर उद्यान गुर्जर धरती, वार्ड नंबर 5 में भागचंद सोनी नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 70 में दरगाह बाजार स्थित मोती कटला चौक, वार्ड नंबर 17 में माली मोहल्ला ट्राम्बे स्टेशन स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 74 में छतरी योजना स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 76 में पंचशील स्थित महात्मा गांधी पार्क, वार्ड नंबर 62 में बधिर विद्यालय वैशाली नगर, वार्ड नंबर 69 में नगर निगम परिसर और वार्ड नंबर 53 में कल्याणीपुरा में स्थाई कैंप लगाए जा रहे हैं। लाभार्थी इन कैंपों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।