


आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश सह प्रभारी एवं सुल्तानपुर माजरा दिल्ली विधायक मुकेश एहलावत ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में तीसरा विकल्प बनेगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली एवं पंजाब के बाद राजस्थान की जनता कांग्रेस व बीजेपी से तंग आ चुकी है ऐसे हालातों में केजरीवाल मॉडल को जनता की पहली पसंद है।
आम आदमी पार्टी के विधायक एवं अजमेर संभाग प्रभारी मुकेश कुमार एहलावत ने शनिवार को सरकारी डाक बंगला टोंक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस-भाजपा के पास कोई मुद्दे नही है बल्कि आम आदमी पार्टी के पास गरीबी को खत्म किए जाने के लिए केजरीवाल मॉडल है।उन्होंने कहा कि फ्री चिकित्सा,बिजली ,पानी ही नही बल्कि स्कूलों का निर्माण इस सभी त्म्य आदमी के लिए है।
उन्होंने एक सवाल पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के जवाब में कहा कि यह ऊपर के लेवल का मामला है।हम तो आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ कमेटियों का गठन किए जाने सहित आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने चुनावो में जनता से वायदे तो खूब किए लेकिन काम कुछ नही किया जिस कारण ही जनता हर पांच साल में सरकार बदलती है।उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत भी केजरीवाल मॉडल की तर्ज को अपनाते हुए फ्री बिजली,चिकित्सा सुविधा दी है।
आम आदमी पार्टी के राजस्थान सह प्रभारी मुकेश कुमार एहलावत के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, महिला शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष मीना त्यागी ,मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।