Saturday, 29 August 2026

राजस्थान मरुधरा बैंक से 5.66 लाख की लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कैश और पिस्टल भी बरामद


राजस्थान मरुधरा बैंक से 5.66 लाख की लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कैश और पिस्टल भी बरामद

जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में स्थित राजस्थान मरुधरा बैंक की शाखा में 5.66 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में उपयोग में लाई गई पिस्तौल और नगद राशि भी बरामद कर ली। इस वारदात में जमा रामगढ़ आंधी के सुभाष मीणा औरआमेर सांगावाला के गिर्राज मीणा शामिल थे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम कैलाश चंद बिश्नोई ने बताया कि बैंक में लूट की वारदात में शामिल दोनों बदमाशों ने यह वारदात यूट्यूब पर वीडियो देख कर लूट  की वारदात की थी।  वारदात  से 1 दिन पहले 3 मई को दोनों बदमाश बैंक आए थे। रात में बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी  और सायरन का वायर  काटकर चले गए थे। अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दोनों   बदमाशों ने अपने पास की दुकान से शराब खरीदकर  पी थी।इसके बाद शॉपकीपर को ऑनलाइन फोन के जरिए पेमेंट किया था। शराब पार्टी का दोनों बदमाश 2:30 बजे बैंक पहुंचे और शराब के नशे में दोनों ने यह वारदात की। ऑनलाइन पेमेंट के कारण ही वे पुलिस की पकड़ में आए।

पुलिस डे शुक्रवार की रात को चंदवाजी दिल्ली रोड से गिर्राज मीणा को पकड़ा और तलाशी में लाइसेंसी रिवाल्वर और लूट का केस से बरामद हो गया । पूछताछ में सामने आया कि शुक्रवार को ही बस से सुभाष ही कर गया है। पुलिस की एक टीम को तुरंत सीकर रवाना किया और शनिवार सुबह 5:00 बजे सीकर के एक होटल से दबिश देकर सुभाष को गिरफ्तार किया गया । होटल के कमरे में उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी। लड़की के घर वालों को सूचना देकर उसे सुपुर्द किया गया और उसके बाद सुभाष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आप दोनों से कड़ी पूछताछ कर  कर रही है कि उन्होंने यह वारदात क्योंकि और उन्होंने आप पहले भी कुछ ऐसी वारदात की है क्या।

Previous
Next

Related Posts