


जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन गैंमलिंग एप के कॉल सेंटर पर शुक्रवार को छापे की कार्रवाई का 6 करोड़ के सट्टे का कारोबार का रिकॉर्ड जब करते हुए 12 युवकों को गिरफ्तार किया है । थाना प्रताप नगर पुलिस ने ऑनलाइन गैंमलिंग एप के कॉल सेंटर संचालन करने वाले मेन बदमाश की तलाश है।
डीसीपी ईस्ट ज्ञान यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम को प्रताप नगर के एसएचओ मानवेंद्र सिंह को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सेक्टर 26 प्रताप नगर में डबल मंजिल मकान पर में कॉल सेंटर चल रहा है। कॉल सेंटर की आड़ में अवैध सट्टा काम किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने उस कॉल सेंटर पर छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गैंमलिंग ऐप स्काई एक्सचेंज के जरिए खेलों पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता है। एप डाउनलोड करने के बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड जारी किया जाता है। व्हाट्सएप ऐप ग्रुप पर अमाउंट के स्क्रीनशॉट प्राप्त कर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता है।
डीसीपी ईस्ट ज्ञान यादव ने बताया कि इस कॉल सेंटर से 4 कंप्यूटर सिस्टम, वाईफाई, हेडफोन 5, पावर बैंक दो, डीवीआर, मोबाइल चार्जर दो, लैपटॉप 2 , प्रिंटर, 5 मोबाइल जप्त किए हैं। इस सेंटर से 6 करोड के सट्टे का हिसाब किताब भी मिला है। पुलिस ने कॉल सेंटर से महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी विशाल यादव, मुकेश झाझरिया, आदिल खान, अमन शर्मा, योगेश कुमार, पंकज, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, अब्दुल रशीद, प्रवीण कुमार, अंकित यादव सहित12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टा खिलाने का काम करते थे ।
उन्होंने बताया कि यह कॉल सेंटर मुंडवा झुंझुनू निवासी अखिलेश चला रहा था। उसने युवाओं को वेतन पर रख रखा था । वह सप्ताह में दो बार सेंटर पर आता था। गैंमलिंग ऐप के जरिए सट्टा लगाया जाता था विभिन्न खाता खुला रखे थे और उन में रुपए जमा किए जाते थे। इसके बाद राशि को एटीएम के माध्यम से निकाल लिया जाता था । उन्होंने बताया कि 5 ऐसे मोबाइल मिले जिस पर फर्जी सिम लगी हुई थी और लेन-देन हो रहा था। अभी पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पिछले 6 महीने में कितना सट्टा लगा है और किस-किस ने लगाया कितना पैसा जमा हुआ। बैंक के खाते भी फ्रिज कर दिए गए हैं।