


बाड़मेर जिले के देदूसर गांव में एक दुल्हन ने शादी से 5 दिन पहले ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी शादी से पहले आत्महत्या क्यों की इस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड चौहटन अस्पताल में किया गया । शव परिवार जनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा कि शुक्रवार को करीब दोपहर 4:30 बजे गुड्डी घर पर काम कर रही थी इस दौरान घर के कमरे में गई और वहां पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । घरवालों ने आवाज लगाई तो वह नहीं आई तो देखा कि वह फंदा लगाकर कमरे में लटकी हुई थी परिवार जनों ने आसपास के लोगों को बुलाकर उतारा और पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे चौहटन के अस्पताल पहुंचाया कांग्रेस का पोस्टमार्टम किया गया ।पुलिस जांच कर रही है कि आखिर आत्महत्या क्यों की है।
गुड्डी बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी और कुछ समय से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। परिवार वालों ने शादी के लिए सभी सामान खरीद लिया था मंगल की शुरू हो गए थे लेकिन उससे पहले यह घटना घटित हुई । परिवार में मातम का माहौल सभी यही सवाल कर रहे हैं क्या कि उसने आत्महत्या क्यों की ?