Saturday, 29 August 2026

डॉ. सुन्दिप जैन के टॉक शो के साथ कबीर केफे करेगा परफॉर्मेंस


डॉ. सुन्दिप जैन के टॉक शो के साथ कबीर केफे करेगा परफॉर्मेंस

एब्डोमनल केंसर अवेरनेस मेगा शो एब्डोमिनल केसर डे के दिन 19 मई को जयपुर के बिडला सभागार में आयोजित होगा। 

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया की एब्डोमनल केंसर ट्रस्ट द्वारा डोक्टर सुन्दीप जैन के नेतृत्व में एक वैश्विक मुहीम एब्डोमिनल केसर की एवेयरनेस के लिए चलायी जा रही है जिसको लेकर हर साल 19 मई को एब्डोमिनल केसर डे आयोजित किया जाता है, 19 मई को आयोजित होने वाले कार्यकर्मो की श्रृंखला में इस बार एब्डोमिनल केसर डे के फाउंडर डॉ. सुन्दिप जैन के साथ टॉक शो साथ अवेरनेस मेगा शो आयोजत होगा। जिसमे भारत के सबसे प्रसिद्ध लोक-फ्यूजन बैंडों में से एक कबीर कैफे परफॉर्म करेंगे, जिनका संगीत 15 वीं शताब्दी के भारतीय कबीर के दोहों पर आधारित है। 

नीरज आर्य का कबीर कैफे मुंबई में स्थित एक भारतीय इंडी- लोक और लोक- संलयन संगीत बैंड है। इनके गीत पंचरंग गीत “मन लग्यो मेरो यार फकीरी में“ को 2017 की भारतीय कॉमेडी-ड्रामा फिल्म हिंदी मीडियम में ’फकीरी’ के रूप में दिखाया गया था और “होशियार रहना नगर में चोर आएगा“ फिल्म बादशाहो में दिखाया गया था। 

उसी एल्बम से “मतकर माया को अहंकार“ और “क्या लेके आया जगत में“ को हिंदी भाषा की क्राइम ड्रामा वेब-सीरीज़ स्कैम 1992ःद हर्षद मेहता स्टोरी में चित्रित किया गया था। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है लेकिन प्री रजिस्ट्रेशन जरूरी है जो की एब्डोमिनल केसर डे की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।




Previous
Next

Related Posts