Saturday, 29 August 2026

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो कर हथियार के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट के छह आरोपी गिरफ्तार


सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो कर हथियार के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट के छह आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले की थाना टाउन और पीलीबंगा पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही में 6 ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने के साथ अवैध हथियार के साथ अपने फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे थे। सभी युवकों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत पाबन्द करवाया गया है।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आईजी रेंज ओमप्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर क्लीन 2 की निरंतरता में हनुमानगढ़ टाउन एसएसओ दिनेश सारण मय टीम द्वारा आरोपी हरि सारसर (23) निवासी वार्ड नंबर 23 लोहिया कॉलोनी और राहुल सिंह (19) निवासी कॉलेज फाटक के पास हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार किया गया है।

इसी प्रकार एसआई रजनदीप कौर थाना पीलीबंगा मय टीम द्वारा आरोपी प्यारेलाल बाजीगर (32) निवासी वार्ड नंबर 21, ओमकार बावरी (20) निवासी माणकथेड़ी, रमनदीप सिंह (26) निवासी सरामसर तथा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर जगरूप सिंह (36) निवासी सरामसर थाना पीलीबंगा को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर पाबन्द करवाया गया।



Previous
Next

Related Posts