


बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर तीर्थराज पुष्कर सरोवर की महा आरती सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। पंडित चंद्रशेखर ने आरती की। आरती में भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने कहा कि विश्व शांति और देश की विकास और उन्नति के लिए यह महा आरती का आयोजन हर पूर्णिमा को किया जाता है। उन्होंने पंडित चंद्रशेखर आरती में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि सबकी मनोकामना पूरी करने के लिए तीर्थराज पुष्कर सरोवर आरती की जाती है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आरती में शामिल होने के लिए आभार जताया और कहा कि जो श्रद्धालु आरती में मनोकामना लेकर आया है उसकी मनोकामना तीर्थराज पुष्कर पूरी करें इसी कामना के साथ हम आगामी आरती के लिए सभी को आमंत्रित करते हैं।