Saturday, 29 August 2026

कैंसर रोग की दवाइयों का पर हो रहा है रिसर्च, इलाज की सक्सेस रेट बढ़ेगी: डॉ. सुदीप गुप्ता


कैंसर रोग की दवाइयों का पर हो रहा है रिसर्च, इलाज की  सक्सेस रेट बढ़ेगी:  डॉ. सुदीप गुप्ता

टाटा मेमोरियल मुंबई के एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट रिसर्च एंड एजुकेशन सेंटर के निदेशक डॉ. सुदीप गुप्ता ने कहा कि कैंसर तेजी से फैल रहा है उसे देखते हुए अब उसके कंट्रोल और सटीक इलाज के लिए तेजी से रिसर्च चल रहा है । उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़े-बड़े वैज्ञानिकइम्यूनोथैरेपी, कार्टि सैल और वैक्सीनेशन पर शोध जारी है। इन सबके चलते आने वाले समय में कैंसर रोग का उपचार अथवा नियंत्रण करना आसान हो जाएगा। साथ ही उपचार की सक्सेस रेट भी बढ़ जाएगी।

महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में शुक्रवार को गोमती देवी ओरेशन मैं डॉ गुप्ता ने कहा कि नई दवाइयां और शोध के विरुद्ध  जंग के प्रमुख हथियार हैं। आजकल जागरूकता की वजह से कैंसर की पहचान जल्दी हो पा रही है और पहले स्टेज में रोगियों को 90 प्रतिशत दूसरी स्टेज में 80 प्रतिशत और तीसरी और चौथी स्टेज में 70 प्रतिशत सफलता मिल रही है।नई तकनीक के चलते दवाइयों के साइड इफेक्ट भी कम हो गए।

 महात्मा गांधी अस्पताल के चेयर पर्सन डॉक्टर m.a. सरकार ने बताया कि गोमती देवी ओरेशन में हर साल विशेषज्ञों को बुलाकर व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। इससे स्थानीय डॉक्टर को नई तकनीक और शोध की जानकारी मिलती है और समाज को भी रोग विषय की जानकारी का प्रसार होता है।




Previous
Next

Related Posts