


जयपुर की भट्टा बस्ती रहने वाली मां ने कोर्ट के माध्यम से बहू और दो प्रेमियों ने उसके बेटे वसीम की हत्या करने का आमेर थाने में मामला दर्ज कराया है। हत्या करने के बाद बहु लाश को कमरे में बंद कर पीहर चली गई।
मां ने कोर्ट में दर्ज इस्तगासा में कहा कि अक्टूबर 2007 में शादी हुई थी। बेटा बहू उसके साथ रहते थे। बहू का कुछ समय बाद ही शोएब से अफेयर हो गया दोनों के बीच संबंध को लेकर झगड़े होने लगे। रिश्ते को बनाए रखने के लिए दूर रहने का फैसला किया। आमेर इलाके में ठाटरकॉलोनी में प्लॉट खरीद कर जून 2021 में पत्नी के साथ रहने लगा। शिकायत में कहा गया कि बहू वसीम की गैरमौजूदगी में घर बुलाने लगी इसी दौरान बहू का प्रेम संबंध इब्राहिम से भी हो गया अनुराग दोनों प्रेमी घर आने जाने लगे वसीम ने विरोध किया तो उसे धमकाया।
इस्तगासा में कहा गया कि वसीम ने सितंबर 2022 में अपनी मां को सारी बात बताई और वसीम इसके बाद भी अपनी मां के पास रहने लगा। मां ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 15 अक्टूबर को वसीम अपने काम से गया था उसने कॉल कर बताया कि आमेर वाले घर जाकर आएगा। अगले दिन वसीम से बातचीत नहीं हुई 17 अक्टूबर को वसीम की कॉल नहीं उठाने पर परिवार को चिंता होने की 18 को घर जाकर मकान लॉक लगा हुआ मिला बहू को कॉल करने पर पीहर होना बताया। जब अगले दिन बहू को मकान पर बुलाया आरोप है कि बहू को ताला खोलने के लिए कहा तो कहा कि चाबी नहीं है। ताला तोड़कर कमरे में देखा तो वसीम की लाश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और जमीन पर खून पड़ा था । जब बहू से बेटे की हत्या के बारे में पूछा तो उसने कहा कि बेटा पागल हो गया था और उसने सुसाइड कर लिया है।
आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर पोस्टमार्टम नहीं होने दिया एफआईआर के नाम पर खाली कागजों पर साइन करा लिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगने को कहा तो साथ तीन चार महीने में आएगी और तुम्हारा केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद मां ने कोर्ट में मामला इस्तगासा के माध्यम से पेश किया और उसके बाद पुलिस में बहू और दो प्रेमियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।