Saturday, 29 August 2026

5000 डेयरी बूथ आवंटन के मामले में गड़बड़ियों की जांच के आदेश, स्थानीय निकाय के उपनिदेशक से 12 मई तक मांगी रिपोर्ट


5000 डेयरी बूथ आवंटन के मामले में गड़बड़ियों की जांच के आदेश, स्थानीय निकाय के उपनिदेशक  से 12 मई तक मांगी रिपोर्ट

5000 डेयरी बूथ आवंटन के मामले में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद  स्वायत्त शासन निदेशक हृदेश कुमार ने स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशकओं से डेयरी बूथ आवंटन की रिपोर्ट 12 मई तक मांगी है।

 जयपुर में ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम दोनों में अभी तक आवंटन को लेकर आए आवेदनों की जांच की जा रही है। ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम में 1018  डेयरी   बूथ का आवंटन होना था। लेकिन यह काम अभी तक अटका पड़ा हुआ है। हेरिटेज नगर निगम द्वारा 455 डेयरी बूथ की लॉटरी निकाल कर 1820 आवेदनों का चयन किया है अब निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न श्रेणी के आवेदकों के दस्तावेज की जांच की जा रही है साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा उसके बाद  निर्णय होगा। इसी प्रकार ग्रेटर नगर निगम में भी प्रक्रिया चल रही है आवंटन नहीं हो पाया है।  ग्रेटर नगर निगम जयपुर के डिप्टी मेयर  पुनीत  पुनीत कर्णावत ने भीआवंटन में व्यापक गड़बड़ियों की शिकायत की थी।अजमेर नगर निगम में भी गड़बड़ी होने की आशंका डिप्टी मेयर नीरज जैन ने जताई थी। पाली में भाजपा के सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी ने भी इसमें गड़बड़ी होने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत को पत्र  लिखा था।

स्वायत्त शासन निदेशालय की जांच अब कितनी कारगर हो पाएगी यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। लेकिन मामला उलझा हुआ नजर आता है।

Previous
Next

Related Posts