

हनुमानगढ़ जिले के सांगरिया विधानसभा क्षेत्र के मानकसर गांव में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घाटन गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा ने किया। इस अवसर पर सरपंच गुरदीप सिंह, दिलीप सिंह छिपा, सुनील शिवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे ।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला के कारण आज इस गांव को इंग्लिश मीडियम का स्कूल मिला है। इस नए स्कूल के खुलने के बाद गांव के बच्चे अंग्रेजी में पढ़ पाएंगे और उनका विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने सीएम गहलोत के महंगाई राहत शिविर का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे निश्चित तौर पर ग्रामीणों को 10 गारंटी कार्ड प्राप्त हो रहे हैं। इसी के माध्यम से आने वाले समय में महंगाई से राहत मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए निश्चित तौर पर जीत के लिए सहयोगी बनेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं से आग्रह किया कि वे महंगाई राहत शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आम लोगों को राहत दिलाने में मदद करें।