Saturday, 29 August 2026

पालतू कुत्ते को शादी में डीजे पर डांस कराकर परेशान करने का वीडियो पर वायरल होने पर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार


पालतू कुत्ते को शादी में डीजे पर डांस कराकर परेशान करने का वीडियो पर वायरल होने पर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के नौलखा गांव में एक शादी में पालतू कुत्ते डीजे पर डांस कराने और फिर उसके साथ बहरेमी बरतने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

श्री नगर थाने के थाना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गत 4 मई को सोशल मीडिया पर उनका वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने इन तीनों युवकों को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं  माने और पुलिस से गलत बात करने लगे तो तीन युवक शेर सिंह, हुकम सिंह और राम सिंह को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को परिवार में शादी थी। इसी दौरान शेर सिंह अपने कुत्ते को डीजे फ्लोर पर लेकर आया और दोनों टांगे पकड़कर डांस करने लगा । यही नहीं युवकों ने उसके साथ बदसलूकी भी की । पुलिस ने  इन तीनों  युवकों को शांतिभंग  करने के मामले में गिरफ्तार किया है।



Previous
Next

Related Posts