Saturday, 29 August 2026

महंगाई राहत कैम्प 2.22 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी का हो चुका वितरण - 48.65 लाख से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित


महंगाई राहत कैम्प 2.22 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी का हो चुका वितरण - 48.65 लाख से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित

महंगाई राहत कैम्पों को लेकर आमजन में जबर्दस्त उत्साह बरकरार है। कैम्पों में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा गुरुवार को 2 करोड़ की संख्या को पार कर गया है। गुरुवार शाम तक 2.22 करोड़ से ज्यादा गारंटी कार्डों का वितरण किया जा चुका है। वहीं, 48.65 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो चुके हैं।  

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 33.85 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 40.77 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 40.77 लाख,  मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 2.84 लाख एवं  मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 31.78 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 17.40 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 20.09 लाख, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 17.24 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 14.46 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 2.96 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन  हुए हैं।

Previous
Next

Related Posts