


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का जयपुर जाते समय भाजपा टोंक द्वारा करेड़ा बुजुर्ग में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है जो हमेशा जमीनी स्तर पर पार्टी हित औरमजबूती के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं। कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादों से मुकर गई जो प्रदेशवासियों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। आज प्रदेश में हर तरफ तानाशाही का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपने गौरवशाली इतिहास और मीरा, पन्ना और पद्मावती की भूमि के रूप में जाना जाता था। लेकिन आज प्रदेश में आए दिन बच्चियों व महिलाओं के साथ अभद्रता व अत्याचार हो रहा है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि भगवान श्रीराम का नारा लगाने वालों और भगवा ध्वज फहराने वालों पर भी केस दर्ज हो रहे हैं, इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। राजस्थान में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। कार्यकर्ता लगन और निष्ठा के साथ धरातल पर कार्य अनवरत करते रहें।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार को साढे चार साल जनता की याद नहीं आई, वह लोग अब जनता को झूठी घोषणाएं करके कुछ करने में लगे हुए हैं। लेकिन राजस्थान की जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है, आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में वह भाजपा का परचम लहराएंगे, टोंक में बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय है और भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,मण्डल अध्यक्ष देवराज गुर्जर, मदन लाल सैनी,नंदलाल गुर्जर,पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट,शिवदयाल गुर्जर, रतनदीप गुर्जर,लवेश मीणा, रामजीलाल बैरवा सहित अन्य मौजूद थे।