Saturday, 29 August 2026

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत अध्यक्ष ने सीएम गहलोत से मुलाकात करने की लगाई कलक्टर को गुहार


अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत अध्यक्ष ने सीएम गहलोत  से मुलाकात करने की लगाई कलक्टर को गुहार

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष कान्ती कुमार शर्मा ने अपने सगंठन के पदाधिकारियों के साथ जिला कलक्टर कार्यालय पहुंच कर जिला कलक्टर अंशदीप को ज्ञापन देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए समय मांगा I

एकीकृत के जिला अध्यक्ष  कांति कुमार शर्मा  मैं गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जब भी मुख्यमंत्री अजमेर आते है तो वह यहाँ के पार्टी नेताओं से फीडबैक लेते है। साथ ही प्रोटोकॉलं बताकर कर्मचारी यूनियन के नेताओ अध्यक्षों को सीएम  गहलोत से मिलने नही दिया जाता।

एकीकृत के जिला अध्यक्ष  कांति कुमार शर्मा ने बताया कि 5 मई को सीएम गहलोत का प्रस्तावित दौरा है जहाँ वह महंगाई राहत शिविर के लाभार्थीयों को गारंटी कार्ड बाटेगें साथ ही योजनाओं का फीडबैक लेगे।

एकीकृत के जिला अध्यक्ष  कांति कुमार शर्मा  ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से जनता बेहद खुश है लेकिन मत्रालिक कर्मचारियों की हड़ताल से राहत शिविरों में परेशानीयों का सामना जनता को करना पड़ रहा है ।

एकीकृत के जिला अध्यक्ष  कांति कुमार शर्मा  ने कहा कि एकीकृत महासंघ के 5 सदस्य सीएम गहलोत से मिलना चाहते है और मत्रांलिक कर्मचारियों की मांगो पर वार्ता कर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करवाना चाहते है।

Previous
Next

Related Posts