


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए अजमेर नगर निगम द्वारा आयोजित शिविरों में गुरूवार को 5102 लार्भार्थी परिवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। जहां पर उन्हें विभिन्न योजनाओं के 14 हजार 495 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। महंगाई राहत शिवर में अब तक 49 हजार 672 परिवार लाभांवित हुए हैं। लोहा खान में आयोजित महंगाई राहत शिविर में राजस्थान पर्यटक विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने लाभार्थियों को बांटे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड बाटे और उनसे कैंप का फीडबैक लिया।
महंगाई राहत शिविरों में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड अब तक सार्वाधिक मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना सबसे अधिक 39 हजार 961 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 36 हजार 353 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। साथ ही मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 26 हजार 956, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 13 हजार 133, गैस सिलेण्डर योजना में 7 हजार 335, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 7 हजार 110, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 2 हजार 274, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि में 214 और मनरेगा – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 99 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
सबके लिए है महंगाई राहत कैंप
कायड़ निवासी रविंद्र सिंह का मानना है कि महंगाई राहत कैंप सबके लिए है। उन्होंने भी इस कैंप में आकर सरकार की विभिन्न योजनाओं में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। राज़्य सरकार इन कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने का काम कर ही है। रविंद ने सरकार की बिजली, चिरंजीवी बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना प्रमुख है।
रामराज ने छह योजनाओं में कराया रजिस्ट्रेशन
कांकरिया गांव निवासी रामराज महंगाई राहत शिविर में आकर खुश हैं। उन्होंने सरकार की दस जनकल्याणकारी योजनाओं में से छह में रजिस्ट्रेशन करवाया है। बिजली, अन्नपूर्णा, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, पेंशन और कामधेनू पशु बीमा योजना प्रमुख है। रामराज ने सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा परिवार रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभांवित हों।
गुरुवार को जारी किए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड
मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 323, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू में 4138, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि में 28, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 2012, मनरेगा- महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना 34, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 406, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 1186, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 190, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वाथ्स्य बीमा योजना में 3089 और मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 3089 कार्ड जारी किए गए।
प्रशासन शहरों के संग अभियन शिविर
प्रशासन शहरों के संग अभियान व महंगाई राहत शिवर 5 मई को चार वार्डों में आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 67 में विजय लक्ष्मी पार्क, वार्ड नंबर 23 में पृथ्वीराज नगर सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 63 में प्रतापनगर राजकीय विद्यालय और वार्ड नंबर 43 में सोफिया हिन्दी मीडियम स्कूल भट्टा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ये हैं… स्थाई कैंप
नगर निगम की ओर से आमजन की सुविधा के लिए शहर में बीस स्थानों पर स्थाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 2 में हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 67 में सुभाष उद्यान के सामने प्राइवेट बस स्टैंड, वार्ड नंबर 15 गांधी भवन के सामने रेलवे स्टेशन पार्किंग में, वार्ड 47 में धोलाभाटा स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 68 में कलेक्ट्रेट परिसर, वार्ड नंबर 62 में जयपुर रोड स्थित टीटी कॉलेज, वार्ड नंबर वार्ड नंबर 31 में चन्द्रवरदायी नगर खेल स्टेडियम, वार्ड नंबर 23 में भगवान गंज पृथ्वीराज नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 38 में आदर्शनगर स्थित गांधी पार्क, वार्ड नंबर 34 में खानपुरा एसटीपी, वार्ड नंबर 34 में जोंसगंज गढ़ी मालियान जानवरों के अस्पताल के पास, वार्ड नंबर 48 में नसीराबाद रोड स्थित सुखाडिया नगर उद्यान गुर्जर धरती, वार्ड नंबर 5 में भागचंद सोनी नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 70 में दरगाह बाजार स्थित मोती कटला चौक, वार्ड नंबर 17 में माली मोहल्ला ट्राम्बे स्टेशन स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 74 में छतरी योजना स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 76 में पंचशील स्थित महात्मा गांधी पार्क, वार्ड नंबर 62 में बधिर विद्यालय वैशाली नगर, वार्ड नंबर 69 में नगर निगम परिसर और वार्ड नंबर 53 में कल्याणीपुरा में स्थाई कैंप लगाए जा रहे हैं। लाभार्थी इन कैंपों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।