


जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के सायपुरा में स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की शाखा से दोपहर 2:30 दो हथियारबंद बदमाश घुसे और ₹ 5.66 लाख की राशि लेकर फरार हो गए।
वारदात के समय बैंक में 3 कर्मचारी जिसमें असिस्टेंट मैनेजर, कैसियर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद था। दोपहर 2:30 दो बदमाश बैंक में नकाबपोश के साथ घुसे और कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी। दूसरे बदमाश ने चाकू की नोक पर बैंक की कर्मचारियों को एक तरफा खड़ा कर दिया। एक बदमाश चाकू लेकर बैंक में जितना नगद रुपया पड़ा हुआ था उसे अपने कब्जे में कर लिया और दूसरे बदमाश ने पिस्तौल के दम पर तीनों कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। इसके बाद तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही दोनों बदमाशों ने धमकी दी कि अगर सूचना दी उन्हें जान से मार देंगे ।
मात्र 2:30 मिनट में दोनों बदमाशों ने ₹ 5.66 लाख लूटकर फरार हो गए। घटना के 15 मिनट बाद कर्मचारियों ने अपने आपको बाहर निकाला और कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस पहुंची जब तक यह दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने नाकेबंदी कराई और एफएसएल की टीम को बुलाकर मौका मुआयना कराया। गए थे।