


भाजपा के वार्ड 63 से पार्षद पीयूष किराडू ने गुरुवार को नंद विहार और गौतम विहार की सड़कों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्डवासियों और विकास समिति पदाधिकारियों भी मौजूद रहे।
वार्ड 63 के नई सड़कों के कार्य शुभारंभ के मौके पर मातृशक्तियों भी मौजूद रही। इस दौरान विकास समिति पदाधिकारियों में गोपाल शर्मा, नारायण सिंह राठौड़, गोविंद सिंह, रमेश , देवेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, मंजू, इंदु सहित सैकड़ों वार्डवासी उपस्थित रहे।
भाजपा पार्षद पीयूष किराडू ने बताया कि इस क्रम में पार्कों के नवीनीकरण के साथ रंग रोगन कार्य का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इसके अलावा कॉलोनियों में भी शीघ्र ही नई सड़क बनाने का कार्य किया जाएगा।