


जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के रामनगर इलाके में गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे टायर फटने से एक टैंकर अल्टो कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार लोग अजमेर दरगाह जियारत के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि सभी मृतक फागी के रहने वाले हैं । उन्होंने बताया कि टैंकर का टायर फतेही वह डिवाइडर तोड़ते हुए अल्टो पर पलट गया इसमें मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई । एक गंभीर को जयपुर के समस्त एसएमएसअस्पताल ले जाते समय बीच में ही मौत हो गई। 10 जने एक मोटरसाइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया था।
फागी के जुम्मा मस्जिद के पास रहने वाले हनीफ के परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई । मरने वालों में हनीफकी पत्नी हसीना, बेटा इसराइल और मुराद, बहु फरजाना, पोती रोहिणा, पोता सैरान, दामाद शकील और सोनू शामिल है ।
टैंकर सीमेंट से भरा हुआ था हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक बाबूलाल नागर अस्पताल की मोर्चरी में जाकर जायजा लिया।