


दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे में 9 बीघा में विशाल परशुराम भवन का किसी विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा,भाजपा के सांसद घनश्याम तिवारी के मुख्य अतिथि , राजस्थान ब्राहमण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनीऔर सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशअजय शर्मा विशिष्ट अतिथि में भगवान परशुराम मूर्ति प्रतिष्ठा, परशुराम वेद पुराण पुस्तकालय, परशुराम भवन का अनावरण किया गया।
पूर्व शिक्षा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शैलेंद्र जोशी ने स्थानीय ब्राह्मणों को एकता के सूत्र में बांधकर यह अनुकरणीय कार्य किया। यहां मौजूद ब्राह्मणों ने संकल्प लिया कि वे हर जिले में इस तरह जनउपयोगी भवन का निर्माण कार्य करेंगे।
सेवानिवृत्त सत्र जिला न्यायाधीश अजय शर्मा ने भी ऐलान किया कि अजमेर में भी इस तरह का परशुराम भवन और अन्य सुविधाएं विकसित करने लिए हम सब संकल्प करते हैं और आने वाले समय में इस सपने को साकार करने के लिए ब्राह्मण बंधुओं के बीच अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर बांदीकुई कस्बे में शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें बड़ी तादाद में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।