


शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और पार्षद नोरत गुर्जर और पार्षद सर्वेश पारीक ने नया बाड़ा, पुलिस लाईन, महादेव नगर वाल्मिकी बस्ती मे राशन वितरण कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया।
पार्षद नरेश गुर्जर ने कहा कि सीएम गहलोत द्वारा चलाये जा रहे महंगाई राहत केम्प गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहे है। सीएम गहलोत सभी योजनाएँ लोगों को महंगाई के इस दौर मे संबल प्रदान करेगी।
पार्षद गुर्जर ने इस अवसर पर सीएम गहलोत के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत सदैव स्वस्थ रहें यही ईश्वर से कामना है और इसी तरह गरीबों के मसीहा बनकर कार्य करते रहें।
इस अवसर पर काग्रेस के मंडल अध्यक्ष निमेष चौहान, पंकज छोटवानी, सावित्री निर्वाण, विकास खारोल, निर्मल पारीक, राजेश ओझा, उमाशंकर यादव, सुशीला चौहान, नरेंद्र सिंह , आदि कार्यकर्ताओ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।