Saturday, 29 August 2026

गैंगरेप के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार : दुष्कर्म के तीन मामलों में था वांछित


गैंगरेप के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार : दुष्कर्म के तीन मामलों में था वांछित

नागौर जिले के सीओ कुचामन सिटी कार्यालय टीम ने महिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपी चेनाराम उर्फ मूलाराम मेघवाल निवासी सिंधपुरा -हिराणी थाना कुचामन शहर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी रेप के तीन मामलों में वांछित चल रहा है।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया की घटना के संबंध में 18 अप्रैल को थाना कुचामन सिटी पर पीड़ित महिला द्वारा रिपोर्ट दी गई कि करीब 7-8 महीने पहले आरोपी चेनाराम बीमार भैंस को दिखाने के बहाने से उसे मोटरसाइकिल पर ले गया। रास्ते में आरोपी मदनलाल भी उनके साथ हो लिया। भैंस दिखाने के बहाने चेनाराम उसे अपने मकान में ले गया। जहां पर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बनाए गए अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद भी धमकी देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसके फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। 

रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान सीओ कुचामन को सौंपा गया। एएसपी गणेशाराम के सुपरविजन में सीओ संजीव कटेवा मय टीम द्वारा मुख्य आरोपी चेनाराम को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

Previous
Next

Related Posts