Saturday, 29 August 2026

शादी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या के तीन मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, आपसी रंजिश के चलते की हत्या


शादी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या के तीन मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, आपसी रंजिश के चलते की हत्या

शादी से खाना खा कर दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे कोटा ग्रामीण थाना कनवास निवासी युवक राजकुमार की मारपीट कर हत्या कर दी थी । देवल मांझी थाना पुलिस ने हत्या में शामिल  आरोपी अजय उर्फ भोलु मीणा (22), जितेन्द्र उर्फ मोनु मीणा (23) निवासी गिरधरपुरा थाना देवली मांझी और हरिओम मीणा (30) निवासी चडावद थाना देवली मांझी जिला कोटा को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया।

कोटा ग्रामीण एसपी कविंद्र सिंह सागर ने बताया कि 1 मई को एमबीएस हॉस्पिटल में थाना कनवास निवासी रामदयाल मीणा ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि बीती रात उसका बेटा राजकुमार अपने दोस्त राहुल के ममेरे भाई की शादी में राहुल और नवीन के साथ गया था। देर रात बाइक से वापस लौटते समय देवली चौराहे पर दो बाइक पर आए 25-30 साल के 5 युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।

राजकुमार के साथ मारपीट कर युवक गंभीर रूप से घायल कर भाग गए। परिवादी ने अरविंद कादीखेड़ा से मनमुटाव चलने की बात पुलिस को बताई। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर एएसपी अरुण माच्या व सीओ रामेश्वर परिहार के सुपरविजन में एसएचओ जगदीश राय की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा साइबर सेल के सहयोग से घटना का खुलासा कर बुधवार अलसुबह इन आरोपियों के गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

Previous
Next

Related Posts