Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे ने गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की शिरकत, कहा रिश्ता दिलाना पड़ता है याद


पूर्व सीएम राजे ने गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की शिरकत,  कहा रिश्ता दिलाना पड़ता है याद

झालावाड़ जिले के कंकरिया गाँव में आयोजित गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पारम्परिक गीत गा रही गुर्जर महिलाओं के आग्रह पर पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे उनके बीच जा बैठी। गुर्जर समाज की महिलाओं ने उनका पारम्परिक गीत से स्वागत किया। ’सण की संटी सण म आगई,ब्याण वसुन्धरा गुर्जरा न भा गई।कई ’गुर्जर महिलायें उनसे गले मिली और उन्हें नेक में मिलणी भी दी। वसुन्धरा राजे ने भी नेक में गुर्जर महिलाओं को चूड़ियाँ पहनाई।

पूर्व सीएम राजे ने भी अपना भाषण देव नारायण भगवान की जय के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की समधन होने के नाते उन्हें समाज से नेक में कुछ चाहिए। समाज में जो भी व्याप्त कुरीतियाँ है, उन्हें त्यागने का वचन चाहिए। वहाँ उपस्थित गुर्जर समाज के लोगों ने हाथ खड़ा कर उनकी बात का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के साथ उनका जो रिश्ता है उसे कभी-कभी याद दिलाना दिलाना पड़ता है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा दोनो तरफ़ रहने में फ़ायदा नहीं। जो साथ दे उसके रहो।

सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी और गुर्जर समाज की बेटी नीहारिका बीमार होने के कारण इस विवाह सम्मेलन में नहीं आ सकी। पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के महत्व को बताया। इसके अलावा लोधा, मेहर और पाटीदार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी भाग लिया।


Previous
Next

Related Posts