


राज्य सरकार की ओर से 23 पुलिस निरीक्षक दूरसंचार को पुलिस उपअधीक्षक पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी उमेश मिश्रा से की मुलाकात। डीजीपी ने मिश्रा ने पदोन्नत हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों ने मुख्यालय में ही डीजीपी साइबरक्राइम डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा से मुलाकात की। डॉ. मेहरडा ने पदोन्नत होने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।