


अजमेर जिले श्रीनगर नगर तहसील के मानपुरा गांव में 29 अप्रैल को कुएं में मिली युवती की लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि मां और बेटे ने ही कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बेटी की हत्या की थी और दोनों ने मिलकर लाश को जंगल के कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने मां और बेटे को दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मानपुरा गांव 29 अप्रैल को हुए में सोनू की लाश मिली थी जो 3 दिन से लापता थी। ग्रामीणों ने इस हत्याकांड में गैंगरेप की आशंका जताते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए मांग उठाई थी।
अजमेर एसपी चुनाराम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस की टीम बनाकर जांच की गई। इस मामले में जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने परिवार के सदस्यों से कड़ी पूछताछ की तो यह राज खुला।
मृतिका की मां शांति बेगम से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया उसने बताया कि सोनू की शादी बचपन में कर दी गई थी और ससुराल नहीं जा रही थी । यही नहीं वह किसी युवक से रोजाना फोन पर बात करती थी इसलिए लोक लाज के डर से सोनू को समझाया पर वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से सोनू की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मां बेटे को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।