


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार 5 मई को अजमेर की यात्रा पर आएंगे। सीएम गहलोत गहलोत विजयलक्ष्मी पार्क में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन शहरों की ओर शिविर का अवलोकन करेंगे और लाभान्वित गारंटी कार्ड बाटेंगे।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि सीएम गहलोत की अजमेर यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम गहलोत शुक्रवार को अपराह्न 2:00 बजे विजय लक्ष्मी पार्क में लाभान्वित को गारंटी कार्ड बाटेंगे और कांग्रेसियों से संवाद करेंगे।
सीएम गहलोत की यात्रा पर आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए बुधवार को आरटीडीसी की होटल खादिम में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम गहलोत के कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डाँ. श्रीगोपाल बाहेती ,डाँ. राजकुमार जयपाल ,पूर्व मेयर कमल बाकोलिया , हेमंत भाटी, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पूर्व महासचिव शिव कुमार बंसल , पार्षद नोरत गुर्जर, विजय नागौरा,श्याम प्रजापति, जूलियस क्लेमेट , शमसुद्दीन, प्रेम सिंह गौड़, राजेश ओझा, हनुमान शर्मा,अजय कृष्ण तेनगौर, देशराज मेहरा, जय शंकर चौधरी मोहम्मद अयूब, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद,निर्मल बेरवाल पवन औड, मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल चम्बोली, मनीष सेन राजू सबलानिया, इनायत अली सुरेश मण्डरावलिया, उमेश बुंदेल ,अमिता गणेश चौहान पंकज छोटवानी, तौसिफ खान भंवर सिंह राठौड़ ,कमल बेरवा, लक्ष्मी बुंदेल , आरिफ खान, विपिन बेसिल, सेम डेविसन ,किरपाल सिह राठौड, चंद्रशेखर बालोटिया ,सुनील कैन, विश्राम चौधरी, एडवोकेट सम्राट ऊटाडा रणजीत सिंह रावत अशरफ बुलंद दिनेश शर्मा दिलीप समतानी , हेमंत शर्मा, बीना टाक निमेष चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।