Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने सह प्रभारियों के सहयोग के लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को साथ लगाया


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने सह प्रभारियों के सहयोग के लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को साथ लगाया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान सहप्रभारी सचिवगणों  के साथ संगठनात्मक समन्वय और प्रोटोकॉल के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को सहयोग के लिए लगाया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सहप्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देशराज मीना को सहयोग के लिए लगाया है। इसी प्रकार सहप्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जियाउर रहमान को और अखिल सहप्रभारी श्रीमती अमृता धवन के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र यादव को लगाया है।

Previous
Next

Related Posts