Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत को पीएम मोदी, सोनिया, राहुल, खरगे, कलराज मिश्र और सचिन पायलट ने जन्मदिन की दी शुभकामनाएं , आदिवासियों के बीच बनाएंगे जन्मदिन


सीएम गहलोत को पीएम मोदी, सोनिया, राहुल,  खरगे, कलराज मिश्र और सचिन पायलट ने जन्मदिन की दी शुभकामनाएं , आदिवासियों के बीच बनाएंगे जन्मदिन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 मई को 72 साल के हो चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के प्रचार प्रसार में रहकर बुधवार को जन्मदिन की शुरुआत की और अब दोपहर 3:30 बजे आदिवासियों के बीच उदयपुर  कोटडा  घाटा पहुंचकर उनके बीच जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने अपने जन्मदिन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में नहीं मनाने का फैसला किया है। वे सादगी के साथ आदिवासियों के बीच रहकर उनके दुख दर्द सुनेंगे और कुछ फूड पैकेट का वितरण करेंगे। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी,  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राज्यपाल कलराज मिश्र और सचिन पायलट ने भी उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक पूरे प्रदेश में उनका जन्मदिन विभिन्न कल्याणकारी कार्य करके बना रहे हैं पूर्ण राम जयपुर के बिरला सभागार में विशाल  रक्त शिविर रखा जिसमें उनके पुत्र वैभव गहलोत ने पहुंच कर वहां कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस आयोजन में आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर,  लघु सूक्ष्म उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा  के साथ ही जलदाय मंत्री  डॉ.महेश जोशी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

सीएम गहलोत के समर्थकों ने जयपुर सहित विभिन्न शहरों में बैनर पोस्टर लगाकर उन्हें समर्थन देने का प्रयास किया है।

Previous
Next

Related Posts