


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एम एन ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर 3 फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि घोषित की है।
इस आदेश के अनुसार फरार अभियुक्त विरेन्द्र चारण निवासी बोबासर पुलिस थाना सुजानगढ, जिला चुरू पर एक लाख रूपये इनाम घोषित किया है।
फरार अभियुक्त गोपालदान चारण उम्र 19 साल निवासी मालासी, पुलिस थाना लाडनू जिला नागौर पर 50 हजार रूपये एवं लिखमाराम मेघवाल उम्र 24 साल निवासी मालासी, पुलिस थाना लाडनू जिला नागौर पर भी 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने या करवाने या गिरफ्तारी करवाने के लिए सही सूचना देने वालों को नकद पृथक-पृथक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।