Saturday, 29 August 2026

सगाई टूटी तो लड़की के फोटो वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर किए अपलोड, आरोपी गिरफ्तार


सगाई टूटी तो लड़की के फोटो वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर किए अपलोड, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद हुई सगाई के कुछ समय बाद मनमुटाव होने पर सगाई तोड़ देने की वजह से युवती के फोटो-वीडियो एडिटिंग कर सोशल मीडिया व अन्य साइटों पर अपलोड कर धमकी देने के मामले में जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना पुलिस की टीम द्वारा आरोपी सूरज लूणावत निवासी नारायण गांव जिला पुणे महाराष्ट्र को डिटेन कर गिरफ्तार किया।

कार्यवाहक एसपी मोटाराम आरपीएस ने बताया कि आरोपी को अनुसंधान के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। बता दें कि युवती द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि अक्टूबर 2022 में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी महाराष्ट्र निवासी सूरज से दोस्ती हुई थी, उसके बाद सगाई हो गई। कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव होने से सगाई टूट गई।

इसके बाद सूरज उसकी फोटो और वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया और अन्य साइटों पर अपलोड कर धमकी देकर तंग कर रहा है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसएचओ रामगढ़ प्रेमा राम द्वारा शुरू किया गया। सीओ प्रियंका कुमावत के सुपरविजन  और एसएचओ प्रेमाराम के नेतृत्व में एएसआई दमाराम,कॉन्स्टेबल विष्णु राम और  करनाराम द्वारा महाराष्ट्र के पुणे जिले में आरोपी को तलाश कर दस्तयाब किया गया।



Previous
Next

Related Posts