Saturday, 29 August 2026

राजस्थान कॉलेज के छात्र विक्की सैनी ने राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक


राजस्थान कॉलेज के छात्र विक्की सैनी  ने राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान कॉलेज के होनहार खिलाड़ी विक्की सैनी ने रोल बॉल की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर पूरे राजस्थान का नाम खेल जगत में रोशन किया है 

महाराष्ट्र के पुणे में 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में विक्की सैनी सैनी थोड़े अंतर से ही स्वर्ण पदक जीतने के नजदीक रहे

एक सामान्य पृष्ठभूमि से जुड़े इस छात्र के रोलबॉल जैसे खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर प्रतियोगिता के आयोजकों ने विक्की सैनी की विशेष रूप से सराहना की है

राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन ने भी विक्की सैनी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है

Previous
Next

Related Posts