Saturday, 29 August 2026

आरएसआरटीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा राजकीय उपक्रम ब्यूरो के आदेश के अनुरूप ओपीएस लागू करने की मांग की


आरएसआरटीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा राजकीय उपक्रम ब्यूरो के आदेश के अनुरूप ओपीएस लागू करने की मांग की

आरएसआरटीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा राजस्थान रोडवेज प्रबंधन से राजकीय उपक्रम ब्यूरो के आदेश के अनुरूप ओपीएस लागू करने की मांग की है।

राजस्थान रोडवेज प्रबंधन द्वारा मंगलवार को जारी ओपीएस लागू करने के आदेश में कर्मचारी एवं अधिकारियों को ओपीएस का लाभ लेने के लिए सेवानिवृत्ति दिनांक से नियोक्ता द्वारा जमा कराए गए अंशदान को नियोक्ता को जमा कराने की दिनांक तक 12 प्रतिशत ब्याज सहित जमा कराने एवं अंशदान को ब्याज सहित जमा के अगले माह से पेंशन शुरू करने के आदेश जारी किए है।

आरएसआरटीसी ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा राजस्थान सरकार एवं राजकीय उपक्रम ब्यूरो के द्वारा ओपीएस का विकल्प लेने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए जारी किए गए आदेश एवं निर्देशों के अनुरूप आदेशों में संशोधन करने के लिए निवेदन किया गया है राज्य सरकार एवं राजकीय उपक्रम ब्यूरो द्वारा जारी आदेशों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निगम या संस्था से सीपीएफ फ़ण्ड प्राप्त करने की दिनांक से 12 प्रतिशत ब्याज सहित जमा कराने की दिनांक तक तथा 1 अप्रैल,2023 से पेंशन दिए जाने के लिए आदेशित किया गया है।

Previous
Next

Related Posts