Saturday, 29 August 2026

जाट बने सीएम समाज का हक और अधिकार है, जातिगत जनगणना की जाए : रामेश्वर डूडी


जाट बने सीएम समाज का हक और अधिकार है, जातिगत जनगणना की जाए :  रामेश्वर डूडी

राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने एक बार फिर से जाट सीएम बनाने और जातिगत आधार पर जनगणना करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे अपने समाज के महाकुंभ के दौरान ही उन्होंने यह मांग उठाई थी और आज भी मैं अपनी बात पर कायम हूं।

सोमवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामेश्वर डूडी ने कहा कि प्रदेश में जाट सबसे बड़ा समाज है और हमारी संख्या के आधार पर हम अपनों के बीच अपना हक जता रहे हैं । उन्होंने कहा कि हम किसी से अपना हक मांग नहीं रहे बल्कि अपने लोगों के सामने जागरूकता लाने के लिए मांग कर रहे हैं और आने वाले चुनाव में अपने दम पर सीएम पद लेने का अधिकार प्राप्त करेंगे। रामेश्वर डूडी नहीं सचिन पायलट द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच कराने के बारे में भी कहा कि इस बारे में सीएम गहलोत और प्रभारी को उन्हें संतुष्ट करना चाहिए और उनसे बातचीत कर जो  मुद्देउन्होंने  उठाएं हैं उसका जवाब भी दिया जाना चाहिए। 

आखिर रामेश्वर डूडी ने मौजूदा स्थिति में सीएम पद की मांग क्यों उठाई है उसके पीछे भी राजनीति कारण हो सकता है ।  सचिन पायलट का समर्थन करने वाले रामेश्वरी इन दिनों सीएम के नजदीक हो गए हैं और वे अब अपने तौर-तरीके से राजनीतिक में अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए इस तरह की मांग उठा रहे है। उन्होंने किसान सम्मेलन आयोजित कर भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।


Previous
Next

Related Posts