Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दशनाम गोस्वामी समाज, बामणियां बंजारा समाज के सामुहिक विवाह में नव दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दशनाम गोस्वामी समाज, बामणियां बंजारा समाज के सामुहिक विवाह में नव दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सोमवार को उदयपुर और चित्तौडगढ़ के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने नयाखेड़ा चित्तौडगढ़ में दशनाम गोस्वामी समाज आम मण्डल द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन, फतहनगर, मावली, उदयपुर में बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रथम सामुहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा सामूहिक विवाह सम्मेलन वर्तमान समय की आवश्यकता है। ऐसे सम्मेलनों से समाज के ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से सक्षम ना हों, वे अपने बेटे-बेटियों का विवाह धामधूम से कर सकते हैं। उन्होंने कहा सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एकता का उदाहरण हैं। वर्तमान के व्यस्त समय में ऐसे आयोजन पूरे समाज को एक छत के नींचे लाते हैं। इसलिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए और समाज के हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। समाज की कुरीतियों को दूर करने में ऐसे आयोजन जरूरी हैं। विवाह सिर्फ पति-पत्नी का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। पति-पत्नी दोनों को एकदूसरे के माता- पिता और परिजनों का सम्मान करना चाहिए। 

इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने डूंगला, चित्तौडगढ़ स्थित श्री श्री 1008 श्री हरिनाथगिरिजी महाराज मठ, संगेसरा में चल रहे पंच दिवसीय पंचकुण्डिय महायज्ञ में पहुंचकर साधु संतों का आशीर्वाद लिया और ईश्वर से प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यज्ञ के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा यज्ञ से श्रेष्ठ अन्य कोई सत्कर्म नहीं है, इससे समस्त जीवों का कल्याण और वातावरण शुद्व होता है। यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। रोग-नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करके स्वस्थ रहने में सहायक होता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भी परीक्षण करके यज्ञ द्वारा वायु की शुद्धि होकर रोग निवारण की इस वैदिक मान्यता को स्वीकार किया है।

Previous
Next

Related Posts