


जयपुर भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने एकादशी सोमवार को करौली स्थित मदन मोहन जी के मंदिर में दर्शन कर सभी प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
जयपुर से करौली जाते समय सांसद बोहरा का विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
टोंक में टोंक मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में स्वागत हुआ, उनियारा में पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर लाल जी ठाडा के नेतृत्व में स्वागत किया गया, सवाई माधोपुर में मनोज मनोज पाराशर द्वारा स्वागत किया गया, गंगापुर सिटी में पूर्व चेयरमैन हरिप्रसाद बोहरा के नेतृत्व में स्वागत हुआ, गंगापुर सिटी में ही पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भी स्वागत हुआ, चौथ का बरवाड़ा में जम्मू कुमार जैन कुंजीलाल जांगिड़ के नेतृत्व में स्वागत हुआ, करौली में जीतू शुक्ला एवं सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत हुआ।