Saturday, 29 August 2026

भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कार्यकर्ताओ को अजय भाजपा विजय भाजपा का मूलमंत्र दिया


भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कार्यकर्ताओ को अजय भाजपा विजय भाजपा का मूलमंत्र दिया

टोंक भाजपा मुखर्जी मंडल टोंक द्वारा जयपुर सांसद  रामचरण बोहरा का टोंक में स्वागत किया गया। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा की  निजी यात्रा के दौरान भाजपा मुखर्जी मंडल टोंक द्वारा शीतल होटल में  पार्टी के मंडल अध्यक्ष  राजेश शर्मा एवम वरिष्ठ पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष  द्वारा सांसद रामचरण  बोहरा  और  युगल किशोर शर्मा  नमोन्मेश समन्यवक का माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

रामचरण बोहरा ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओ कोअजय भाजपा, विजय भाजपा  का मंत्र दिया ।

इस दौरान पंडित पवन सागर शर्मा, मंडल महामंत्री शंकर विजय ,उत्तम शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष  , उपाधक्ष रविंद्र कुमावत,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी , बीना जैन प्रदेश कार्य समिति सदस्य ,तोसेफ़ खान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,विप्र फाउंडेशन परिवार से अंकित शर्मा, महेश शर्मा ,अशोक शर्मा,  सीमा गौतम, ममता शर्मा, जूली शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts