


सीएम गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए तेजाजी का चौक कोटडा में आयोजित महंगाई राहत कैंप में सोमवार को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती और और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ने अवलोकन कर लाभान्वित लोगों को गारंटी कार्ड वितरित किए ।
पूर्व विधायक डॉ. बाहेती ने सीएम गहलोत द्वारा महंगाई राहत केम्प में रजिस्ट्रेशन राजस्थान के किसी भी जिले मे कराने की सुविधा की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, पार्षद हेमंत जोधा, भरत यादव, पूर्व पार्षद कमल बेरवा, पूनम बबेरवाल, अशोक दोराया, अर्जुन जोधावत, राधेश्याम पवार, लक्ष्मण परिहार, सुमित मित्तल, सुरेश राठौड़, घनश्याम पंचोली, शरद कपूर, नरसिह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिविर में आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया एवं सहयोग किया।